मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarnagar News: छपार। थाना क्षेत्र के रामपुर में नेशनल हाईवे को स्टेट हाईवे से जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग जर्जर हालत में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, और आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। खराब सड़क के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं, उड़ती धूल से आसपास के ढाबों और दुकानों का व्यापार चौपट हो रहा है। ग्रामीणों ने कई बार पीडब्ल्यूडी विभाग व जनप्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर सड़क जल्द बनवाने की मांग की। प्रदर्शन में शेखर कटारिया, अंकित सिंह, अर्जुन कश्यप और सचिन सहित कई लोग शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...