मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 14 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड की बुढ़ाना इकाई में आगामी पेराई सत्र 2026-27 के शुभारंभ की तैयारियों के बीच पारंपरिक बॉयलर पूजन विधि-विधान से संपन्न हुआ। पूजन में मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर सत्र के सफल, सुरक्षित और निर्बाध संचालन की कामना की। इकाई प्रमुख चंद्रवीर सिंह और अभियांत्रिकी प्रमुख हरिपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी पूजन में शामिल हुए। सभी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कर्मचारियों की सुरक्षा, कल्याण और मिल की उन्नति के लिए प्रार्थना की। पूजन के दौरान मिल परिसर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थितजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर : बॉयलर पूजन के साथ बुढ़ाना बजाज मिल में ...