Muzaffarnagar News: बच्चों को स्थानीय मेले का भ्रमण कराया
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 3 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। पी एम श्री कंपोजिट स्कूल तुगलकपुर के प्रधानाध्यापक मेराज खालिद रिजवी के नेतृत्व में विद्यालय के बच्चों को स्थानीय मेले का भ्रमण कराया। तुगलकपुर के जनतानगर में प्रति वर्ष लगने वाले स्थानीय गोगा म्हाड़ी के स्थानीय मेले में बच्चों ने घूमकर लगने वाली दुकानों का भ्रमणकर विभिन्न वस्तुओं का अवलोकन किया और झूला, बर्गर, चाट, आइसक्रीम का लुत्फ उठाया। इसी दौरान रास्ते में पड़ने वाले राजकीय इंटर कॉलेज का भ्रमण कराया। इस अवसर पर बाबर, वंश, कोशिंदर, उस्मान, सुभान, शोएब, अरमान, नूरमोहम्मद, शुऐब, शिव, दक्ष, गुरमीत, अमर, अमीरुद्दीन साबरी, जान मोहम्मद, बादल, सूर्यकांत आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.