Muzaffarnagar News: बच्चों को शास्त्र के साथ शस्त्र का भी ज्ञान होना जरूरी
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 20 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। घास मंडी स्थित शिव मंदिर में हिंदू रक्षा दल परिवार की ओर से रामनवमी पर द्वितीय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान कन्या पूजन के पश्चात देवी स्वरूप कन्याओं को शस्त्र वितरित किए गए। संगठन ने दावा किया कि समाज में बढ़ती कुरीतियों व बच्चियों के अपराधों को देखते हुए बच्चों को शास्त्र के साथ शस्त्र का ज्ञान भी होना चाहिए। जिलाध्यक्ष शैंकी शर्मा ने कहा कि हिंदू समाज को बच्चों को शिक्षा और धर्म के साथ शस्त्र का ज्ञान देना अनिवार्य है। इस अवसर पर नरेंद्र पवार, ललित मोहन शर्मा, अर्चित आर्य, विभोर सिंघल, संजय सक्सेना, सुमित बजरंगी, आशीष शर्मा, हेमंत शर्मा व सूरज त्यागी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: विहिप और बजरंग दल ने किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.