मुजफ्फर नगर, नवम्बर 15 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के 47वें वार्षिक सम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार को शहर के एक होटल में देशभर से आए प्रतिष्ठित बाल रोग विशेषज्ञों, नवजात शिशु रोग विशेषज्ञों और चिकित्सा शिक्षाविदों ने विचार रखे। 15 नवंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय सम्मेलन में बाल चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध, आधुनिक उपचार पद्धतियों और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी प्रमुख चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया। सम्मेलन में शनिवार को वैज्ञानिक सत्रों को तीन अलग-अलग हॉल में विभाजित कर किया। बच्चों में टीबी, बिना स्पष्ट कारण के बुखार, पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में सांस की समस्या, नवजात शिशुओं की गहन चिकित्सा, एनआईसीयू में एंटीबायोटिक्स के उचित उपयोग, बार-बार होने वाले यूरिन इन्फेक्शन, किडनी रोग, म...