मुजफ्फर नगर, जुलाई 26 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय महावीर चौक पर वीरांगना एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई। कार्यकर्ताओं व नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। जिला अध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि फूलन देवी का जीवन अन्याय, शोषण और भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक रहा। उन्होंने वंचितों, पिछड़ों और महिलाओं की आवाज बुलंद की। उनका संघर्ष सामाजिक न्याय और समानता की प्रेरणा देता है। सपा सदैव संविधान और सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज़िला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र नीटू, सादिक चौहान, विकिल गोल्डी अहलावत, पूजा अम्बेडकर, अरशद मलिक, आयुष चौधरी, मीर हसन, लोकेंद्र सिमर्थी, इकराम कस्सार, फैसल राणा, गग...