Muzaffarnagar News: फुगाना पुलिस ने तमंचा व चाकू के साथ दो दबोचे
मुजफ्फर नगर, जुलाई 4 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। फुगाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को असलाह के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से तमंचा व चाकू बरामद किया है। थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने गांव जोगियाखेड़ा मार्ग पर रजवाहा चौराहे के पास से फतेहपुर खेड़ी निवासी नौशाद पुत्र शकील को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से तमंचा व कारतूस को बरामद किया गया। गिरफ्तार नौशाद पर गैंगस्टर एक्ट और विभिन्न मामलों में मुजफ्फरनगर व एटा जनपद के विभिन्न थानों में 11 मुकदमे दर्ज हैं।वहीं दूसरी ओर पुलिस ने डूंगर चौराहे के पास से गांव डूंगर निवासी निखिल को एक चाकू के साथ पकड़ा। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.