Muzaffarnagar News: प्रधानाचार्या की मौत का सर्वे शुरू, 15 दिन बढ़ा संचारी रोग अभियान
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 4 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। डेंगू के डंक का भय लोगों में बढ़ता जा रहा है। सोमवार को जैन कन्या इंटर कालेज नई मंडी की प्रधानाचार्या किरन देवी की मेंदाता हास्पिटल गुरूग्राम में डेंगू से मौत के बाद जिले में भी हड़कंप मच गया। डेंगू के मौत के कारणों की पुष्टि के लिए स्वास्थ्य विभाग में केस का आडिट शुरू कर दिया है, जिसके लिए मेदांता हॉस्पिटल, बरेली के एक नर्सिंग होम साहित स्थानीय अस्पतालों से रिपोर्ट मंगाई है। डेंगू के बढ़े प्रकोप को देखते हुए लखनऊ से ही संचारी रोग अभियान की अवधि भी बढ़ाई गई है। मुजफ्फरनगर में डेंगू के मरीजों का ग्राफ बढ़ता जा रह है। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 43 तक पहुंच गई है। इसमें से एक मरीज जिला अस्पताल में भर्ती है। इसके अलावा अन्य मरीजों का उपचार निर्जी नर्सिंग होम से चल रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.