मुजफ्फर नगर, अगस्त 21 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। जनपद के उत्कर्ष राठी ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं अन्य ने रजत और कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में बरला इंटर कॉलेज के प्रतिभाशाली छात्र उत्कर्ष राठी ने अंडर-17 के 54 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं अंडर-17 वर्ग में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा के खिलाड़ी रिहान ने दमदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। अंडर-19 वर्ग में डीएवी इंटर कॉलेज जानसठ के खिलाड़ियों आर्यन कुमार व शरद सिंह ने भी बेहतरीन तकनीक का परिचय देते हुए रजत पदक अपने नाम किए।...