Muzaffarnagar News: प्रदूषण बोर्ड अफसरों की निगरानी को फेल कर रहे कचरे के वाहन
मुजफ्फर नगर, जुलाई 3 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जनपद में आरडीएफ (रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल) की आड़ में प्लास्टिक और अपमिश्रित कचरे की अवैध आवक फिर शुरू हो गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से आंख-मिचौली का खेल खेलते हुए दिल्ली से आने वाले कचरे से लदे वाहन रात के अंधेरे में जिले की सीमाओं में प्रवेश कर रहे हैं। इस अवैध डंपिंग और पेपर मिलों द्वारा इसे ईंधन के रूप में इस्तेमाल किए जाने से क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर जानलेवा हो गया है। विशेषकर मखियाली सहित आसपास के अन्य गांवों में पेपर मिलों से निकलने वाले जहरीले धुएं और इससे होने वाले भयानक प्रदूषण के कारण स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है, जिसके चलते क्षेत्र से पलायन का गंभीर मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है。
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की लापरवाही इस पूरे मामल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.