मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जनपद में बिना वैध अनुमति अवैध रूप से संचालित और अत्यधिक वायु प्रदूषण फैला रही औद्योगिक इकाइयों के विरुद्ध प्रशासन एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्त कार्रवाई की है। डीएम के निर्देशों पर गठित संयुक्त समिति ने निरीक्षण के दौरान नियमों की अनदेखी पाए जाने पर ऐसी तीन इकाइयों के मुख्य द्वारों को सील कर उनका संचालन पूरी तरह बंद करा दिया है। इसके साथ विद्युत कनेक्शन भी काटे गए हैं। प्रशासनिक संयुक्त समिति ने मुजफ्फरनगर में शुक्रवार रात अवैध रूप से स्थापित इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि सूजडू क्षेत्र में एमएस स्टील एम्पायर, एमएस गययूर, और आदिल ट्रेडर्स अवैध रूप से संचालित मिली। यह भी पढ़ें- NGT ने नगर निगम को दी 'बड़ी पावर': फैक्ट्रियों के ताले तोड़ प्रदूषण की जांच...