मुजफ्फर नगर, जुलाई 26 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर वायु एवं जल प्रदूषण फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ गठित प्रशासनिक जांच समिति ने शनिवार को शामली रोड स्थित पीनना बाईपास के पास कार्रवाई को अंजाम दिया। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर और क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी गीतेशचंद्रा के दिशा-निर्देश पर चली संयुक्त कार्रवाई से स्लैग यूनिट संचालकों में हड़कंप मच गया। यूपीपीसीबी के अवर अभियंता राजा गुप्ता के नेतृत्व में पहुंची टीम ने क्षेत्र में संचालित 11 स्लैग यूनिटों की औचक जांच की, जिसमें सभी इकाइयां पूरी तरह अवैध रूप से चलती पाई गईं। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन इकाइयों की मशीनरी को सील कर दिया, जबकि टीम को देखकर भागने वाले आठ संचालकों की यूनिटों के मुख्य द्वारों पर सील लगा दी गई। विद्युत विभाग टीम ने मौके पर ही सभी 11 स्था...