मुजफ्फर नगर, सितम्बर 26 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर शहर की पेयजलापूर्ति ठप करने वाले ठेकेदार के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन ने कडा रूख अपनाया है। जलकल विभाग के एई अनुज कुमार ने कार्रवाई करते हुए उक्त ठेकेदार की करीब 13 लाख की एफडीआर(फिक्स्ड डिपॉजिट रसीद) को जब्त कर लिया है। वहीं नई और पुरानी फर्मों के मालिकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: पुरानी फर्म ने स्काडा सिस्टम हैक कर बंद की पेयजलापूर्ति, मचा हाहाकारस्काडा ओटोमेशन सिस्टम हैक शहरी क्षेत्र में 81 नलकूपों में से 70 नलकूप स्काडा ओटोमेशन सिस्टम से चल रहे है। बुधवार को स्काडा ओटोमेशन सिस्टम को हैक कर सर्वर डाउन कर दिया, जिससे सभी 70 नलकूप का संचालन नहीं होने के कारण पेयजलापूर्ति ठप हो गई। करीब 24 घंटे तक आपूर्ति नहीं होने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को ...