मुजफ्फर नगर, जुलाई 21 -- Muzaffarnagar News: खेत में खड़े शीशम के पेड़ पर व्यक्ति का शव सड़ी गली हालत में लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर गहनता के साथ जांच कर पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। थाना क्षेत्र के भोपा-बेलड़ा मार्ग के मध्य गांव महमूदपुर माजरा निवासी किसान हरपाल सिंह के खेत में चारा काट रहे विजयपाल की नजर पेड़ पर लटके एक शव पड़ी मिली तो उसने आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। उधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवा कर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि शव लगभग पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है।मृतक की ...