Muzaffarnagar News: पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने की मारपीट, थाने में दी तहरीर
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। कस्बे के बाईपास पर पूर्व सांसद सैयद सईदुज्जमा के पुत्र सलमान सईद का पुरकाजी फ्यूल प्वाइंट पेट्रोल पंप है। शनिवार को शाम 6 बजे बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे हुए पहुंचे और उन्होंने आकर सलमान सईद के बारे में जानकारी ली। पेट्रोल पंप पर मौजूद सेल्समैन पवन कुमार ने बताया कि वह बाहर रहते हैं। जिस पर दोनों बदमाश पवन कुमार के साथ गाली-गलौज, मारपीट करते हुए सलमान सईद को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सलमान सईद ने थाने में पेट्रोल पंप के मैनेजर मीर फाइक अली की ओर से तहरीर दी है। थाना प्रभारी डॉ मानवेंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.