मुजफ्फर नगर, सितम्बर 21 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर गांधी कॉलोनी स्थित गांधी वाटिका में पूर्व राज्यपाल स्व. वीरेन्द्र वर्मा की 110वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई। इस अवसर पर सर्वसमाज के 100 से अधिक प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह और स्मारिका भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, कुंवर देवराज पंवार, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं जाट सभा के अध्यक्ष बृह्मसिंह बालियान, और धर्मवीर बालियान ने शिरकत की। वक्ताओं ने अपने संबोधन में नवयुवकों को नशे, गुटका और तंबाकू जैसी बुरी आदतों से दूर रहने तथा समाज को शिक्षित बनाने पर विशेष जोर दिया।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Jaunpur News: जयंती पर गूंजे रत्नप्पा के विचार, शोभाया...