मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarnagar News: सिसौली। कस्बे के पूर्व चेयरमैन और क्षेत्र के जाने-माने प्रमुख समाज सेवी सुरेंद्र सिंह छत्री की रस्म तेरहवीं पर शोकसभा हुई। शोकसभा रविवार के दिन पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह छत्री के आवास पर आयोजित की गई थी। इस शोकसभा में क्षेत्र के उद्योग जगत, व्यापार मंडल, राजनीतिक गलियारों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी तमाम नामचीन हस्तियों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। शोक सभा में बड़ी संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधियों, उद्यमियों, व्यापारियों और समाजसेवियों ने दिवंगत सुरेंद्र सिंह छत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि समर्पित की। वहां मौजूद सभी लोगों ने दिवंगत पूर्व चेयरमैन की सादगीपूर्ण व्यक्तित्व तथा समाजसेवा के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया। यह भी पढ़ें- Hajipur News:...