मुजफ्फर नगर, अगस्त 31 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर पुरकाजी के पुष्पा हत्याकांड में कोर्ट ने एक आरोपी को दोषी करार दिया है। आरोपी को सोमवार को सजा के प्रश्न पर सुनवाई कोर्ट में होगी। एससी वर्ग की महिला की घर से बुलाकर हत्या कर दी गई थी। मामले की सुनवाई एससी-एसटी कोर्ट में चल रही है।एडीजीसी आशीष त्यागी ने बताया कि 23 फरवरी 2022 को पुरकाजी थाना क्षेत्र के मोहल्ला दक्षिणी चमारान निवासी कंवरपाल की पत्नी पुष्पा को शमा पत्नी अमीर आलम व उसकी बेटी घर से बुलाकर ले गए थे। शमा व पुष्पा के बीच मनमुटाव चल रहा था, जिसे दूर करने के लिए सुलह का झांसा दिया गया था। आरोपी महिला पुष्पा को ई रिक्शा में बैठाकर खादर रोड से होते हुए नई बस्ती खडकवाला ले गये। आरोप था कि वहां शमा, उसकी बेटी व पति अमीर आलम उर्फ भूरा ने पुष्पा की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। आरोप...