मुजफ्फर नगर, जुलाई 10 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर पुलिस मॉडर्न स्कूल, मुजफ्फरनगर में नवनिर्मित तीन मंजिला अत्याधुनिक शैक्ष्रणिक भवन का लोकार्पणएसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा फीता काटकर एवं पट्टिका का अनावरण कर सम्पन्न कराया गया।लोकार्पण उपरांत एसएसपी द्वारा नवीन भवन का निरीक्षण कर उपलब्ध कराई गई आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं का अवलोकन किया गया। भवन में विशाल एवं हवादार कक्षाएं, उच्च गुणवत्ता का फर्नीचर, पर्याप्त प्रकाश एवं वेंटिलेशन, आधुनिक पंखे, एलईडी लाइटें, स्वच्छ शौचालय तथा विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिसर की प्रभावी निगरानी हेतु सभी कक्षाओं में शीघ्र ही सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। यह अत्याधुनिक शैक्षणिक भवन विद्यार्थियों क...