मुजफ्फर नगर, सितम्बर 1 -- Muzaffarnagar News: शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर समेत चार गोकशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर घायल हो गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने अवैध असलाह, गोकशी के उपकरण व एक जिंदा गोवंश बरामद किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों का चालान कर दिया है। सीओ मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि देर रात शहर कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि न्याजूपुरा से काली नदी मार्ग पर जंगल में कुछ गोकश गोकशी करने की तैयारी कर रहे है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो आरोपियों ने गोवंश को बांध रखा था। पुलिस को देखकर गोकशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोकश शोएब उर्फ भूरा निवासी मिमलाना रोड गोली लगने से घायल हो गया। उसके फरार तीन ...