मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। पुलिस ने गोकशी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। सीओ बुढ़ाना गजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में फरार दिलशाद निवासी पत्थरगढ़, थाना सनौली, पानीपत (हरियाणा) की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। देर रात मुखबिर ने सूचना दी कि दिलशाद मदीनपुर के जंगल में छिपा है। पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची तो एक व्यक्ति खड़ंजे पर पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह वापस मुड़कर ईंख के खेत में घुस गया और पुलिस पर फायरिंग कर दी। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: पुलिस मुठभेड़ में टॉप-10 अपराधी घायल पुलिस टीम ने आत्मसमर्पण की चेत...