मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना पुलिस और गोकशी करने वालों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें डी-16 के सक्रिय सदस्य और थाने का टॉप-10 अपराधी दिलावर घायल हो गया, जबकि उसका साथी गन्ने के खेत में घुसकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शनिवार को खतौली तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बसी रोड से गांव चंधेड़ी रोड की ओर जंगल में दो व्यक्ति गोकशी की तैयारी कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी सुभाष अत्री के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों गोवंश को रस्सी से बांध रहे थे। पुलिस को देखकर दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दिलावर पुत्र कदीर निवासी गांव परासौली घायल हो गया। उसका साथी दिलशाद निवासी पत्थरगढ़, पानीपत (हरियाणा) ...