Muzaffarnagar News: पुलिस ने मुठभेड में तीन बदमाशों को दबोचा, एक घायल
मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- Muzaffarnagar News: नई मंडी कोतवाली पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल व नगदी लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को मुठभेड में गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों से दो तमंचे, दो मोबाइल व एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है। थाना प्रभारी नई मंडी आंनद देव मिश्रा ने बताया कि दोपहर के समय पुलिस को सूचना मिली कि एक बाइक पर तीन संदिग्ध गांव सहावली की तरफ से एटूजेड के रास्ते होते हुए जा रहे है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश अमर निवासी गांव कूकडा थाना नई मंडी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने फरार हुए उसके दो साथियों विशेष व नीशू निवासीगण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.