मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 20 -- Muzaffarnagar News: रामराज। गृह क्लेश के चलते गंगा बैराज के गेट नंबर 28 के सामने से गंगा में कूदकर आत्महत्या करने जा रहे एक युवक को पुलिस ने सूझबूझ से बचा लिया। सोमवार की मध्यान्ह 11.15 बजे बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज बिजलीघर के पास रहने वाला 28 वर्षीय शिवम उपाध्याय पुत्र भोपाल उपाध्याय गंगा बैराज पुल पर पहुंचा और कूदने का प्रयास करने लगा। राहगीरों की सूचना पर हैदरपुर गंगा बैराज चौकी प्रभारी जोगेंद्र सिंह ढिल्लो, गौरव कुमार, विक्रम और राजकुमार ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सकुशल बचा लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद परिजनों से संपर्क कर शिवम को उन्हें सौंप दिया। पुलिस के इस साहसिक और सराहनीय कार्य की क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...