Muzaffarnagar News: पुलिस ने अपराधियों को थाने बुलाकर किया सत्यापन
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 30 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। एसएसपी सूरज राय के निर्देश पर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए बुढ़ाना पुलिस ने ऑपरेशन चक्रवात के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने अभियान के तहत अपराधियों को थाने बुलाकर उनका भौतिक सत्यापन किया। पुलिस ने उनकी वर्तमान स्थिति और गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई। अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखना, उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाना और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना है। सत्यापन के माध्यम से पुलिस अपराधियों की गतिविधियों की निगरानी को प्रभावी बनाने के साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में काम कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों पर निगरानी बढ़ाने और संभावित आपराधिक गतिविधियों पर समय रहते नजर रखने में मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.