मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarnagar News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर नई दिल्ली में विपक्ष के चल रहे आंदोलन में शामिल होने से स्थानीय नेताओं को रोका जा रहा है। विपक्ष के नेताओं को हाउस अरेस्ट करने वाली पुलिस को चकमा देकर कुछ कांग्रेस नेता दिल्ली प्रदर्शन में शामिल हुए, जिन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपनी पोस्ट साझा की है। मुजफ्फरनगर के पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश पुंडीर, सेवादल के नगराध्यक्ष मुकेश शर्मा , मुकेश ठाकुर और योगेश शर्मा के साथ अन्य कार्यकर्ता नई दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुए। शहर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता स्थानीय पुलिस प्रशासन की सख्ती व हाउस अरेस्ट की संभावनाओं के बीच पुलिस को चकमा देकर दिल्ली पहुंचने में सफलता दिखाई। यह भी पढ़ें- दिल्ली क...