मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarnagar News: शारदीय नवरात्र के पहले दिन मिशन शक्ति अभियान के तहत चरथावल नगर में जागरूकता पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने नगर में भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में पैदल मार्च निकालकर मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। मार्च के माध्यम से महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ, पुलिस का रूट मार्च अभि...