मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 18 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। थाना क्षेत्र के गांव धमात में काफी दिनों से चली आ रही पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान पक्ष व गांव के ही दूसरे पक्ष के शेखर के बीच पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों के द्वारा हुई मारपीट में प्रधान के पिता मुकेश कुमार समेत तीन लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष के शेखर समेत दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने पांचों घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर मेडिकल कराया है। थाना प्रभारी डा. मानवेंद्र सिंह भाटी ने बताया मामले में जांच की जा रही है। अभी थाने में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। प्रथम दृष्टिया पर दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश का मामला आया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...