मुजफ्फर नगर, अगस्त 8 -- Muzaffarnagar News: छपार। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने नेशनल हाईवे पर पुरकाजी से रामपुर तिराहे तक कांवड़ यात्रा का निरीक्षण करते हुए शिवभक्तों का हालचाल जाना। इसके बाद वह बिजोपुरा चौराहे पर स्थित एक रेस्टोरेंट में भारतीय सेवा संघ सोनीपत हरियाणा द्वारा आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे, हलवाइयों द्वारा तैयार किए जा रहे भोजन व मशीनों के द्वारा बनाई जा रही रोटी आदि की व्यवस्थाओं को परखा। विश्रामगृह का भी निरीक्षण किया। राज्यमंत्री ने कांवड़ियों से वार्ता करते हुए हाल चाल जाना व यात्रा के समय होने वाली परेशानियों को भी जाना। उन्होंने कहा कि भारतीय सेवा संघ के द्वारा पिछले 30 वर्षो से कांवड़ियों की सेवा में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दिनरात भोलो की निस्वार्थ भाव से सेवा की जाती है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar...