मुजफ्फर नगर, अगस्त 7 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गुरुवार को पुरकाजी स्थित लाला सुखलाल सनातन धर्म इंटर कॉलेज में लगाए गए कावड़ सेवा शिविर पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया तथा प्रसाद वितरण में भी सहभागिता निभाई। राज्य मंत्री ने नगर पंचायत पुरकाजी के अत्याधुनिक पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से भूराहेड़ी से लेकर फलौदा तक कावड़ मार्ग पर चल रहे शिवभक्तों को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान इस पर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी चेयरमैन पुरकाजी के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए कार्य सराहनीय हैं और ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News:...