Muzaffarnagar News: पुरकाजी उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में दो दिन बाधित रहेगी बिजली
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 3 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीटीसीएल) की ओर से 132 केवी उपकेंद्र पुरकाजी पर 132 केवी मेन बस के मेंटेनेंस का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते 4 और 5 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 132 केवी मेन बस के अनुरक्षण कार्य के कारण संबंधित 33 केवी उपकेंद्रों की सप्लाई प्रभावित होगी। ऐसे निर्धारित मेंटेनेंस शटडाउन से जुड़े 33 केवी फीडरों की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।उपखंड अधिकारी-द्वितीय विकास कुमार त्यागी ने बताया कि पुरकाजी उपकेंद्र से पोषित बांके बिहारी, जय मातेश्वरी, दतियाना, बरला, बीजोपुरा, शेरपुर, शकरपुर, रसूलपुर, बसेड़ा, पुरकाजी और खुड्डा सहित भारतीय बैवरेज पोषक एवं 132 केवी उत्तम शुगर मिल की विद्युत आपूर्ति निर्धारित समय में प्रभावित रहेगी। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.