मुजफ्फर नगर, जुलाई 30 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना क्षेत्र के सफीपुर निवासी अंकित तोमर ने अपने 10 माह से लगातार बीमार चल रहे पुत्र शिवांश के स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। अंकित ने बताया कि जब उनका पुत्र गंभीर रूप से बीमार था, तब उन्होंने भोले बाबा से मन्नत मांगी थी। कि यदि उनका बेटा पूरी तरह स्वस्थ हो जाएगा, तो वह हरिद्वार से दंडवत कांवड़ लाकर अपने परिवार के साथ सफीपुर स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। अंकित भोले के अनुसार भोले बाबा की कृपा से उनका पुत्र शिवांश धीरे-धीरे पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गया। इसके बाद उन्होंने अपनी मन्नत पूरी करने का संकल्प निभाते हुए हरिद्वार पहुंचकर गंगाजल उठाया और दंडवत यात्रा शुरू की। यह भी पढ़ें- सवा कुंतल गंगाजल की कांवड़ लेकर शिवालय की ओर बढ़े शिवभक्त, आस्था देख लोग...