मुजफ्फर नगर, जुलाई 16 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) राणा सहस्त्रांशु कुमार सुमन ने बुधवार को पी एम श्री राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस औचक निरीक्षण से विद्यालय प्रशासन में हड़कंप की स्थिति रही, हालांकि निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ पाई गई। संयुक्त शिक्षा निदेशक सुबह दैनिक प्रार्थना सभा के तुरंत बाद प्रथम कालांश में ही सीधे विद्यालय परिसर पहुंचे। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, छात्र संख्या, छात्र-शिक्षक उपस्थिति, शिक्षण कार्य, पुस्तकालय की स्थिति, शुल्क विवरण, पाठ्य-पुस्तकों के वितरण, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई तथा वृक्षारोपण अभियान की जमीनी हकीकत परखी। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षकों की शिक्षण डायरी, व्यावसायिक शिक्षा विभाग और अन्य मूलभूत आधारभूत ढांचों का बेहद बारीकी...