मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 22 -- Muzaffarnagar News: प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2026 को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को जिला पंचायत सभागार में बैठक हुई। डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए, जिन्हें आवाश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान डीएम उमेश कुमार ने सभी की बैठक लेते हुए जानकारी दी कि प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा जिले में तीन तिथियों 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी। यह परीक्षाएं प्रतिदिन दो पालियों में संपन्न होंगी। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर तीन बजे से शाम बजे तक होगी। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: पीईटी : तीस केंद्रों...