मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। चरथावल मोड़ स्थित सिद्ध पीठ श्री शनि धाम मंदिर में पितृ विसर्जन अमावस्या के पावन अवसर पर भगवान शनि देव का अभिषेक और 56 भोग के साथ विशाल भंडारे का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। शनि धाम प्रबंध समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद कपूर ने बताया कि पितृपक्ष की समाप्ति के बाद शनिचरी अमावस्या पड़ने के कारण मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिसमें सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ जुटने लगी थी। इस अवसर पर 21 यजमानों द्वारा भगवान शनि देव का देसी घी, बूरा, नील, दही और शहद से पंचामृत अभिषेक किया गया, जिसके बाद भजन-कीर्तन और महाआरती हुई। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों को दी विदाई मुख्य पूजन पंडित केशवानंद, पंडित संजय मिश्रा, पंडित संतोष मिश्रा और पंडित शिव मिश्रा ने संपन्न कराया।...