Muzaffarnagar News: पिकअप की टक्कर से ई रिक्शा पलटी, युवती समेत तीन गंभीर घायल
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 4 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। मीरापुर बस स्टैंड से सवारी लेकर कुतुबपुर जा रही एक ई रिक्शा में अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे ई रिक्शा में सवार एक युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने गंभीर हालत में तीनों को अस्पताल भिजवाया। कुतुबपुर गांव निवासी 35 वर्षीय रिजवान पुत्र रईस ई रिक्शा चलाता है। शनिवार की शाम मीरापुर के बस स्टैंड से कुतुबपुर निवासी जिया पुत्री बलराज व आर्यन पुत्र बालाराम इसकी ई रिक्शा में सवार होकर गांव जा रहे थे। जब इसकी ई रिक्शा मीरापुर-खतौली मार्ग पर गूल (छोटा रजवाहा) के निकट पहुंची तभी सामने से आ रही पिकअप के चालक ने सीधी टक्कर मार दी, जिससे टक्कर लगते ही ई रिक्शा ने कई बार पलटी तथा उसमें सवार जिया, आर्यन व रिजवान गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना आपातकालीन सहायता नंबर 108 व 112 पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.