मुजफ्फर नगर, जुलाई 20 -- Muzaffarnagar News: नगर पालिका शहरी क्षेत्र में करीब 67.15 करोड की धनराशि से 344 निर्माण कार्य कराएगी। इसके लिए नगर पालिका ने लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली है। अब नगर पालिका के द्वारा उक्त निर्माण कार्य कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।

निर्माण कार्य की योजना टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नगर पालिका संबंधित ठेकेदार को कार्य शुरू करने के लिए वर्क ऑर्डर जारी करेंगी। नगर पालिका ने शहर के 55 वार्डों में निर्माण कार्य कराने के लिए खाका तैयार किया है। नगर पालिका के निर्माण विभाग के द्वारा करीब 67.15 करोड की कार्य योजना तैयार की गई है। इस धनराशि से करीब 344 निर्माण कार्य कराए जाएगे। निर्माण विभाग के द्वारा 55 वार्डों का सर्वे करते हुए कार्य योजना तैयार की गई है। नगर पालिका इस धनराशि से सीसी रोड, आरसीसी न...