मुजफ्फर नगर, अगस्त 2 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर नगर पालिका ने लगभग सभी तैयारी पूर्ण कर ली है। कांवड़ मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए नगर पालिका ने करीब 21 किलोमीटर लंबे कांवड़ मार्ग को चार सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई है, ताकि पूरे मार्ग पर लगातार सफाई व्यवस्था बनी रहे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: डेढ़ हजार सफाई कर्मी संभालेंगे कांवड़ मार्गों की सफाईयह है व्यवस्था नगर पालिका ने कांवड़ मार्ग की सफाई के लिए करीब 530 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। वहीं सफाई कार्य की निगरानी और समन्वय के लिए 55 सफाई नायकों को विभिन्न प्रमुख प्वाइंटों पर तैनात किया गया है। सभी सफाई कर्मियों की ड्यूटी तीन पालियों में लगाई गई है। पहली प...