मुजफ्फर नगर, अगस्त 21 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। शहर के शिव चौक पर जलभराव के बीच काम पर जा रहे डिलीवरी ब्वॉय का कीमती मोबाइल पानी में गिरकर गुम हो गया। डिलीवरी ब्वॉय की रोते हुए वीडिया वायरल होने के बाद चरथावल विधायक पंकज मलिक मदद को आगे आए। उन्होंने डिलीवरी ब्वॉय को नया मोबाइल दिलाया। मंगलवार का शहर में तेज बारिश से शहर में जलभराव हो गया। डिलीवरी ब्वॉय विशाल शिवचौक के पास ऑर्डर डिलीवर करने जा रहा था। सड़क पर जलभराव के बीच अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और उसका मोबाइल फोन पानी में जा गिरा। काफी मशक्कत के बाद भी जब फोन पानी के भीतर नहीं मिला, तो बेबस डिलीवरी ब्वॉय रो पड़ा। इसका वीडिया वायरल हुआ तो पीड़ित ने कहा कि वह डिलीवरी ब्वॉय का काम कर किसी तरह अपना और परिवार का पेट पालता है। फोन ही उसके काम का सबसे बड़ा जरिया था। उसने अपील की कि नग...