मुजफ्फर नगर, नवम्बर 10 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर तितावी थाना क्षेत्र में पानीपत खटीमा मार्ग सोमवार तडके तेज रफ्तार ने अलग अलग परिवार के पांच घरों के दो भाइयों समेत छह के चिराग बुझा दिए। हाईवे पर सड़क किनारे तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार की टक्कर से बिजली का खंभा जमीन से उखड़ गया। पलटने के बाद पेट्रोल सीएनजी वैरिएंट कार में आग लग गई, जिससे सभी युवक जिंदा जल गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार लगभग 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही थी। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: बुरी तरह जल गए शव, दो की हुई पहचान, चार की शिनाख्त के लिए होगा डीएनए टेस्ट हादसे में छह युवकों की मौत शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर पानीपत खटीमा मार्ग पर जागाहेड़ी टोल के समीप भीषण हादसा हुआ है। कार में सवार युवक बचने क...