मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर मीरापुर के गांव गढ़ी-मुझेड़ा में एक पागल कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे तीन बच्चों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह काटकर घायल कर दिया। घायल बच्चों में एक बच्ची की हालत गंभीर है। जिला अस्पताल में बच्ची का उपचार चल रहा है।गांव गढ़ी-मुझेड़ा में एक पागल कुत्ता कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे मोहम्मद रजा व मोहम्मद अहमद के बच्चे अन्य बच्चों के साथ अपने घर के बाहर खेल रहे थे। इस दौरान अचानक पागल कुत्ता आ गया। खेल रहे बच्चों ने कुत्ते को खदेड़ने का प्रयास किया तो कुत्ते ने बच्चों पर हमला कर दिया। पागल कुत्ते ने मोहम्मद रजा की दो पुत्रियों अलफिशा व अलीना तथा मोहम्मद अहमद के पुत्र हुसैन को काटकर घायल कर दिया। बच्चों के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और प...