मुजफ्फर नगर, नवम्बर 24 -- Muzaffarnagar News: खतौली। पत्नी पर जान से मारने की नीयत से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद चालान कर दिया। बिददीवाडा बाजार निवासी साईना ने दो दिन पूर्व अपने पूर्व पति जुबेर पुत्र इस्लाम पर जबरन घर में घुसकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की। सोमवार को पुलिस ने हमलावर आरोपी जुबैर को गंगनहर के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद चालान कर दिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: पत्नी ने पति पर लगाया जान से मारने के प्रयास का आरोप यह भी पढ़ें- Pakur News: जान मारने की नीयत से हंसुवा से वार करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स...