मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarnagar News: नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदपुर में महिला ने पति के गले में चुन्नी डालकर उसे मारने का प्रयास किया। महिला घर के बाहर पति को सडक पर गिराकर उसके गले में चुन्नी डालकर बैठी हुई है। उसकी बेटी भी मां के साथ दे रही है, जबकि पति बचाने की गुहार लगा रहा है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गांव चांदपुर निवासी महिला का अपने पति मांगेराम से विवाद चल रहा है। दोनों एक साथ ही रहते है। सोमवार को पति मांगेराम का अपनी पत्नी से विवाद हो गया। गुस्साई महिला अपने पति को अर्धनग्न अवस्था में मकान से बाहर खींचकर लायी और उसके गले में चुनरी डालकर गला दबाने का प्रयास किया। महिला की बेटी भी उसका साथ दे रही थी। महिला काफी देर तक अपने पति के गले में चुन्नी डालकर गला दबाती रही। पति अपनी पत्नी से बचाने ...