मुजफ्फर नगर, जुलाई 17 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। पति से नाराज होकर घर से निकली एक महिला गांव सम्भालेहड़ा स्थित तालाब में अचेत अवस्था में पड़ी मिली। पुलिस ने उपचार में लिए सीएचसी जानसठ भिजवाया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे गांव सिकंदरपुर निवासी अंजुम पत्नी जावेद किसी बात को लेकर अपने पति से नाराज होकर घर से निकल गई थी। वह दोपहर में सम्भालेहड़ा गांव के तालाब में अचेत अवस्था में पड़ी मिली। महिला को तालाब में पड़ा देखकर ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। मीरापुर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला को तालाब से बाहर निकालकर सीएचसी जानसठ भेजा। गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया।वर्जनमहिला अभी बेहोश है, जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। होश में आने के बाद ही उसके तालाब में पड़े होन...