Muzaffarnagar News: पति सहित ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarnagar News: रामराज। रामराज निवासी गुलजार सिंह ने एसएसपी के आदेश पर अपनी पुत्री के ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि एक फरवरी 2024 को उन्होंने अपनी पुत्री की शादी बहसूमा क्षेत्र के सैफपुर-फिरोजपुर निवासी मनवीर सिंह सहोता के साथ करीब 30 लाख रुपये खर्च कर की थी। ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में स्विफ्ट कार की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि ऑस्ट्रेलिया में भी उसे प्रताड़ित किया और गत 18 अप्रैल 2026 को ननदोई द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। गत 6 अक्टूबर को जब पीड़िता भाई के साथ कपड़े लेने गई तो आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। रामराज पुलिस ने मामला दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.