Muzaffarnagar News: पति पर उत्पीड़न का आरोप, कार्रवाई की मांग
मुजफ्फर नगर, जुलाई 23 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी रामपुरी निवासी पूजा धीमान ने महिला थाने में तहरीर देकर अपने पति आशु के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2013 में हुई शादी के बाद से ही पति शराब के नशे में कम दहेज को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता आ रहा है। दो बच्चों की मां पीड़िता का कहना है कि 14 जुलाई की सुबह भी आरोपी ने शराब के नशे में मारपीट की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.