मुजफ्फर नगर, नवम्बर 2 -- Muzaffarnagar News: छपार। क्षेत्र के ग्राम खुड्डा में घर पर अकेली रह रही एक महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौज और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पीड़िता उजमा पत्नी तौसीफ ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार उसका पति बाहर रहकर मजदूरी करता है और वह बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। आरोप है कि चार दिन पूर्व पड़ोसी रिहान पुत्र एनुल और उसकी मां तरन्नुम ने उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी रिहान बुरी नीयत रखता है और चार दिन पहले घर में घुसकर अश्लील हरकत की। शोर मचाने पर वह धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...