Muzaffarnagar News: पटाखों की चिंगारी से प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग, दो करोड़ का माल राख
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 21 -- Muzaffarnagar News: नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कूकड़ा मंडी के पास शनिवार तड़के प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि गोदाम में रखा प्लास्टिक का पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटों से गोदाम का लोहे का ढांचा तक पिघलकर गिरने लगा। व्यापारी मनोज खंडेलवाल के इस गोदाम में करीब दो करोड़ रुपये से अधिक का माल रखा होने की बात व्यापारी नेता संजय मिश्रा ने कही है। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आसमान में उठते काले धुएं के गुबार दूर तक दिखाई दिए। दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने घंटों मशक्कत कर आग बुझाने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब साढ़े चार से पांच बजे के बीच कूकड़ा मंडी के पास स्थित मनोज खंडेलवाल के प्लास्टिक गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम के आसपास मौजूद लोगों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.