मुजफ्फर नगर, अगस्त 11 -- Muzaffarnagar News: श्रावण मास के दूसरे सोमवार को सम्भलेहड़ा में श्री पंचमुखी महादेव मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया । भक्तों ने परिवार में सुख शांति की मंगल कामना की। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर पूजा अर्चना की। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को विश्व विख्यात पंचमुखी महादेव मंदिर सम्भलहेड़ा में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई थी। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया।दोपहर में प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल भी परिवार के साथ मंदिर पहुंचे और यहां भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर विशेष पूजा की। यह भी पढ़ें- भगवान शिव के जलाभिषेक को मंदिरों में उमड़े शिवभक्त इस दौरान मंदिर के पुजारी पं....