मुजफ्फर नगर, अगस्त 28 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा मु.नगर और जिले की विभिन्न आर्य समाजों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने गुरुवार को मंत्री अनूप सिंह राठी आर्य के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर अधिनस्थ अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आर्य समाज की संपत्तियों और शिक्षण संस्थानों में हुए फर्जीवाड़े, गबन और भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से मुख्य रूप से दो मांगें उठाई। थाना नई मंडी और थाना सिविल लाइन में धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत दर्ज मुकदमों की विवेचना शीघ्र पूरी कर दोषियों को जेल भेजा जाए। दूसरी, डीएवी इंटर कॉलेज बुढ़ाना, वैदिक पुत्री पाठशाला नई मंडी और डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर की प्रशासनिक योजनाओं में नियम-विरुद्ध किए गए संशोधनों की जांच निष्पक्ष रूप से कराते हुए आर्य समाज को सा...